Droupadi Murmu Shimla Visit- हिमाचल के चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

राज्य ब्यूरो, शिमला। Droupadi Murmu Shimla Visit:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे में शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति का रविवार को छ

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, शिमला। Droupadi Murmu Shimla Visit:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे में शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति का रविवार को छराबड़ा के साथ कैचमेंट एरिया जो शिमला की सबसे पुरानी पेयजल योजना है उसे देखने का कार्यक्रम है। इसके अलावा 6 मई केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगी।

loksabha election banner

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार द्रौपदी मुर्मू सुबह आठ बजे राष्ट्रपति भवन से पालम हवाई अड्डा के लिए निकलीं। जहां से उन्होंने भारतीय वायुसेना के बीबीजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरी।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया स्वागत

कल्याणी हेलीपेड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत आला अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। यहां से मुर्मू सीधे राष्ट्रपति निवास पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में राष्‍ट्रपति दौरे सहित तीन बड़े कार्यक्रम, 2400 जवानों ने संभाला सुरक्षा मोर्चा; यहां जानें ट्रैफिक प्‍लान

कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के सेना उप सचिव समूह कैप्टन अभय ए फानेसलेकर की ओर से जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि पांच मई को द्रौपदी मुर्मू का किसी तरह का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। छह मई को राष्ट्रपति कल्याणी हेलीपैड से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पर उतरेंगी।

शाम पांच बजे शिमला के लिए निकलेंगी

पूरा दिन के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सायं सवा पांच बजे शिमला पहुंच जाएंगी। सात मई को राज्य मुख्यालय में उनके निर्धारित कार्यक्रम हैं। देर सायं उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज होगा।

आचार संहिता को देखते हुए रात्रि भोज को सीमित रखा गया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शहर के लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-'BJP के निर्देशक नहीं सही, पहली जून को फ्लॉप होगी फिल्म'; सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्‍य सिंह के पक्ष में मांगे वोट

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Farmers Protest: किसान 10 दिन में शंभू से हटाएं धरना, नहीं तो करेंगे पंजाब बंद; व्यापारियों ने दी चेतावनी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ टीम, लुधियाना/संगरूर। Punjab Latest News:चार वर्ष पहले व्यापारी व कारोबारी पंजाब में किसानों का हर संघर्ष में साथ देते थे, लेकिन अब वे किसानों के धरने-प्रदर्शन से तंग आ चुके हैं। किसानों को नैतिक व आर्थिक समर्थन देने वाले कार

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now